
राहुल गांधी
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर राहुल गांधी जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है जो महात्मा गांधी की राह पर चलती है। भाजपा भारत जोड़ो यात्रा के खिलाफ अभियान चला रही है। कांग्रेस विचारधार की पार्टी है, जो लोग भाजपा के दबाव में हैं वे चले जाएं तो बेहतर रहेगा।
LIVE: Shri @RahulGandhi addresses media at PCC office in Jaipur on the completion of #100DAYSOFYATRA https://t.co/DBPL7joOnv
— Congress (@INCIndia) December 16, 2022
राजस्थान कांग्रेस में चल रही गुटबाजी पर राहुल गांधी ने कहा कि हमारी पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है। यहां बयानबाजी कम चर्चा अधिक है, जो एक अच्छी बात है। राजस्थान ही नहीं, अन्य राज्यों में भी ऐसा होता है। लेकिन, नेताओं की बयानबाजी से पार्टी को नुकसान नहीं होना चाहिए, अगर ऐसा होता है तो हम कार्रवाई करते हैं। कांग्रेस पार्टी एक विचारधारा की पार्टी है, लोगों को बोलने की आजादी है, हम उन्हें डराकर चुप नहीं कराते हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कमी नहीं है। प्रदेश की दो-तीन योजनाएं ऐसी हैं जिनके बारे में लोग बात करते हैं। चिरंजीवी योजना और शहरी मनरेगा योजना को लोग अच्छी योजना बता रहे हैं। हालांकि, लोगों की कुछ छोटी-छोटी समस्याएं हैं। जिनके बारे में वे शिकायत भी करते हैं। यहां पानी एक बड़ी समस्या है। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि कन्याकुमारी से राजस्थान तक यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
चीन मुद्दे पर राहुल ने केंद्र पर बोला हमला
राहुल गांधी ने कहा केंद्र सरकार चीन मुद्दे को नजरअंदाज कर रह है। तवांग मुद्दे को छिपाने की कोशिश की जा रही है। देश की सरकार सोई हुई है और चीन ने युद्ध की तैयारी की है।
भाजपा नेता का राहुल पर हमला
चीन मुद्दे पर हमले के बाद भाजपा नेता राज्यवर्धन राठौड़ ने राहुल गांधी पर बोला। उन्होंने कहा कि राहुल के नाना सो रहे थे जब भारत ने चीन से 37,000 वर्ग किमी का क्षेत्र खो दिया। राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से 135 करोड़ रुपये का चंदा मिला। राहुल गांधी चीन के इतने करीब आ गए हैं कि उन्हें पता है कि वह आगे क्या करने वाला है।
राहुल को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। राजीव गांधी फाउंडेशन ने चीन से पैसा लिया, यह एक प्रकार का भ्रष्टाचार है। पं. नेहरू और कांग्रेस के शासनकाल में हमारी जमीन किस तरह चीन के पास गई, यह सभी जानते हैं।