जॉर्जिया एंड्रियानी और अरबाज खान एक दूसरे को पिछले चार सालों से डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया सेंसेशन बने रहते हैं। अरबाज की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया अपने रिश्ते को लेकर अक्सर चुप ही दिखाई देती हैं। हाल ही में, एक इंटरव्यू के दौरान जब जॉर्जिया से मलाइका संग उनके तालमेल के बारे में पूछा गया तो मॉडल ने ऐसा जबाव दिया, जिससे एक बार फिर मलाइका अरोड़ा सुर्खियों में आ गई हैं।
यह भी पढ़ें- Sanjay Jog: किसान से रामायण के ‘भरत’ कैसे बन गए संजय जोग? जानें उनकी जिंदगी का जुड़ा यह दिलचस्प किस्सा
यह भी पढ़ें- Bappi Lahiri: इस वजह से हरे राम-हरे कृष्णा का पेंडेंट पहनते थे बप्पी लाहिड़ी, सुनाया था रोचक किस्सा
जॉर्जिया और अरबाज के रिश्ते की शुरुआत साल 2018 में हुई थी। दोनों साथ में, अक्सर डिनर डेट पर जाते नजर आते हैं। इससे पहले अरबाज और मलाइका साथ थे। मलाइका अरोड़ा से उनके तलाक को काफी समय गुजर चुका है, लेकिन दोनों आज भी अक्सर एकसाथ स्पॉट किए जाते हैं।