
राहुल गांधी
– फोटो : Social Media
ख़बर सुनें
विस्तार
महाराष्ट्र में बुधवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के एक कार्यक्रम में राष्ट्रगीत के बजाय एक गलत गाना बजने का वीडियो वायरल हो गया। इस गलती के लिए भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। महाराष्ट्र के भाजपा नेता नितेश राणे ने इस घटना का एक वीडियो भी साझा किया है और ट्वीट किया कि राहुल का कॉमेडी सर्कस। तमिलनाडु के भाजपा नेता अमर प्रसाद रेड्डी ने भी वही वीडियो शेयर कर लिखा कि राहुल गांधी, यह क्या है?
यहां देखें वीडियो…
Papu ka comedy circus 😂 pic.twitter.com/tKQ0FDa5Vl
— nitesh rane (@NiteshNRane) November 16, 2022