11:32 AM, 14-Dec-2022
सभी बिल को प्राथमिकता के आधार पर संसद में पेश किया जाएगा: प्रह्लाद जोशी
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सभी बिल को प्राथमिकता के आधार पर संसद में पेश किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने जी-20 के मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने कहा कि जी20… प्रधानमंत्री, BJP या सरकार का कार्यक्रम नहीं है यह देश का भारत कार्यक्रम है। जो भी विदेशी मेहमान आएंगे अतिथि देवो भव: को अपनाते हुए उनका स्वागत करना चाहिए। सभी लोगों को इसमें कैसे शामिल कर सकते हैं इसके बार में सोचना चाहिए।
11:10 AM, 14-Dec-2022
चीन से टकराव के मुद्दे पर संसद में विपक्ष का हंगामा
भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प के मुद्दे पर आज फिर लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा जारी है। सभी सांसद चर्चा की मांग पर अड़े हैं।
11:03 AM, 14-Dec-2022
संसद की कार्यवाही शुरू
संसद को दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। चीन से टकराव के मुद्दे पर दोनों सदन में हंगामे के आसार जताए जा रहे हैं।
10:59 AM, 14-Dec-2022
चीन से टकराव के मुद्दे पर विपक्ष के नेताओं की बैठक जारी
भारत-चीन विवाद और अन्य मुद्दों पर संयुक्त रणनीति बनाने के लिए राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खjगे के कक्ष में विपक्षी नेताओं की बैठक चल रही है।
10:52 AM, 14-Dec-2022
चीन के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने दिया स्थगन प्रस्ताव
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने चीन के साथ चल रहे सीमा संघर्ष के बावजूद चीनी आयात पर भारत की निर्भरता क्यों बढ़ी है? पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।
10:10 AM, 14-Dec-2022
कई वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा संसदीय दल की बैठक में लिया हिस्सा

10:06 AM, 14-Dec-2022
सभी सांसदों ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया, देखें VIDEO
#WATCH | PM Narendra Modi receives a warm welcome at the BJP’s Parliamentary meeting which is underway at Parliament. pic.twitter.com/BxJHQodMLP
— ANI (@ANI) December 14, 2022
10:02 AM, 14-Dec-2022
भाजपा संसदीय दल की बैठक के लिए जेपी नड्डा और राजनाथ संसद पहुंचे

09:52 AM, 14-Dec-2022
थोड़ी देर में भाजपा संसदीय दल की बैठक, पीएम मोदी और शाह पहुंचे
भाजपा संसदीय दल की बैठक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में बैठक शुरू हो जाएगी।
09:39 AM, 14-Dec-2022
Parliament Live: तवांग झड़प के मुद्दे को लेकर दोनों सदनों में जोरदार हंगामा, चर्चा की मांग पर अड़ा विपक्ष
सात दिसंबर से चल रहे संसद के शीतकालीन सत्र का आज 7वां कार्य दिवस है। चीन से टकराव के मुद्दे पर दोनों सदनों में आज एक बार फिर से हंगामे के आसार है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी समेत कई नेताओं ने इस मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है। इसके अलावा संसदीय पैनल ने प्रतिस्पर्धा कानून संशोधन विधेयक में बदलाव का सुझाव दिया है। संसद से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ…