
चीन दिन प्रतिदिन उइगर मुस्लिमों पर ज़ुल्म बढ़ाता जा रहा है। चीन मुस्लिमों के पवित्र दिन शुक्रवार को ‘री एजुकेशन कैंप’ में प्रत्येक शुक्रवार को सूअर का मांस पड़ोस रहा है, उइगर मुस्लिम खाने पर मजबूर हो रहें है।
इसकी जानकारी चीन की उइगर मुस्लिम सयारगुल सौतबे ने दी है। सयारगुल सौतबे पेशे से doctor और teacher हैं। वह स्वीडन में रहती है। उन्होंने एक किताब लिखी है और इसमें अपने साथ हुए बर्बरता और पिटाई के बारे में लिखा है।
सयारगुल सौतबे ने हाल मे दीए एक इंटरव्यू में भी बताया कि जानबूझकर प्रत्येक शुक्रवार को हमें सूअर का मांस खाने के लिए मजबूर किया गया और सूअर का मांस खाने के लिए शुक्रवार का दिन ही चुना गया है। अगर कोई उइगर मुस्लिम ऐसा करने से मना कर देता है तो उसे कठोर दंड दिया जाता है। यही नहीं शिंजियांग के पूरे इलाके में “सूअर पालन” को बढ़ावा दिया जा रहा है।
चीनी अधिकारी उनके बच्चों की संख्या, धर्म और कुरान के पढ़ने के बारे में जानकारी मांगते है। यही नहीं उन्हे शौचालय जाने के लिए भी दया की भीख मांगनी पड़ी। इजाज़त तो देते हैं पर उनके हाथ बांध देते और पुरुष अधिकारी शौचालय तक उनक पीछा करते।