कांग्रेस के बड़े नेता और प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन हो गया है। राजीव त्यागी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी गंभीर हालत में दिल्ली गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

राजीव त्यागी कांग्रेस के तेज-तर्रार प्रवक्ता थे और टीवी चैनलों पर डिबेट में प्रभावशाली तरीके से पार्टी का पक्ष रखते थे। सूत्रों के अनुसार उनकी तबियत शाम तक ठीक थी। ओर उन्हें आजतक पर टीवी डिबेट में शामिल होना था। खुद Tweet करके उन्होंने इसकी जानकारी भी थी। उन्होंने लिखा था कि आज शाम 5:00 बजे आज तक पर रहूंगा। वे शाम पांच बजे आजतक के डिबेट में शामिल भी हुए थे।