Weather Report:कोहरे ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, सप्ताह के अंत तक चलेगी शीत लहर, येलो अलर्ट जारी – Delhi Weather Fog Increases People Problems Cold Wave Will Continue Till The End Of Week Yellow Alert Issued
दिल्ली में कोहरे का कहर – फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
उत्तर भारत में सर्दी व कोहरे का सितम शुरू हो गया है। ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं। साथ ही, आईजीआई एयरपोर्ट पर भी दृश्यता कम होने से विमानों के भी पहिये थम गए हैं। इससे यात्रियों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर सहित पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और यूपी में मंगलवार को भी कोहरा छाया रहा। साथ ही, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज हुआ था।
17 दिसंबर को इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान छह डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने सप्ताह के अंत तक शीतलहर व घना कोहरा पसरे रहने की आशंका जताई है। कोहरे व शीत लहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
सुबह के समय घना कोहरा छाने से आईजीआई एयरपोर्ट पर दृश्यता 150-200 मीटर तक रह गई। 24 दिसंबर तक हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में घना कोहरा व शीत लहर चलने आसार हैं। 21 व 22 दिसंबर को अधिकतम तापमान 21-22 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहने का अनुमान है। 48 घंटे तक न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नही है। उसके बाद न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट होगी।
दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा। लोदी रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज हुआ। रिज में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विस्तार