10:50 PM, 26-Nov-2022
France vs Denmark Live Score: फ्रांस का पहला गोल
फ्रांस की टीम ने 61वें मिनट में डेनमार्क के खिलाफ बढ़त हासिल की। उसके लिए स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बापे ने पहला गोल किया। एम्बापे ने थियो हर्नांडेज के पास पर शानदार गोल किया। एम्बापे ने अपने 30वें अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में 30वां गोल किया।
10:35 PM, 26-Nov-2022
France vs Denmark Live Score: हाफटाइम तक नहीं हुआ एक भी गोल
फ्रांस और डेनमार्क के बीच हाफटाइम का खेल हो चुका है। दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकी हैं। पजेशन में दोनों टीमें करीब-करीब बराबरी पर हैं। फ्रांस का पजेशन 51 फीसदी और डेनमार्क का 49 फीसदी है। फ्रांस ने गोल के लिए 13 प्रयास किया है। इनमें से तीन ही टारगेट पर रहे हैं। वहीं, डेनमार्क ने दो प्रयास किए हैं, लेकिन एक भी टारगेट पर नहीं रहे।
09:51 PM, 26-Nov-2022
France vs Denmark Live Score: फ्रांस ने किए ताबड़तोड़ हमले
शुरुआती 20 मिनट में फ्रांस की टीम डेनमार्क के खिलाफ ताबड़तोड़ हमले किए हैं। इसके बावजूद टीम गोल नहीं कर पाई है। उसने गोल के लिए पांच शॉट लगाए हैं। इस दौरान एक शॉट टारगेट पर लगा है। दूसरी ओर, डेनमार्क एक भी शॉट गोल के लिए नहीं लगा पाया। हालांकि, वह पजेशन में लगातार फ्रांस को टक्कर दे रहा है। डेनमार्क के पास 48 और फ्रांस के पास 52 फीसदी पजेशन है।
09:31 PM, 26-Nov-2022
France vs Denmark Live Score: पहले हाफ का खेल शुरू
फ्रांस और डेनमार्क के बीच मैच शुरू हो गया है। दोनों टीमें पहले हाफ में बढ़त लेना चाहेगी। डेनमार्क की टीम टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल करना चाहेगी तो फ्रांस की नजर लगातार दूसरी जीत पर है।
09:20 PM, 26-Nov-2022
France vs Denmark Live Score: दोनों टीमों की स्टार्टिंग इलेवन
डेनमार्क: कैस्पर स्माइकल (कप्तान, गोलकीपर), जोआचिम एंडरसन, एंड्रियास क्रिस्टेंसन, विक्टर नेल्सन, रासमस क्रिस्टेंसन, पियरे-एमिल होजबर्ज, क्रिश्चियन एरिक्सन, जोकिम माहेले, जेस्पर लिंडस्ट्रॉम, एंड्रियास कॉर्नेलियस, मिकेल डैम्सगार्ड।
फ्रांस: ह्यूगो लोरिस (कप्तान, गोलकीपर, जूल्स कौंडे, राफेल वरान, दयोट उपमेकानो, थियो हर्नांडेज, ऑरेलियन टचौमेनी, एड्रियन रैबियोट,; एंटोनी ग्रीजमैन, ओस्मान डेम्बेले, ओलिवियर गिरूड, किलियन एम्बापे।
09:15 PM, 26-Nov-2022
France vs Denmark Live Score: फ्रांस ने डेनमार्क के खिलाफ 1-0 से बढ़त हासिल की, किलियन एम्बापे ने किया गोल
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। कतर विश्व कप के ग्रुप-डी में शनिवार (26 नवंबर) को फ्रांस का मुकाबला थोड़ी देर में डेनमार्क से होगा। फ्रांस की नजर स्टेडियम 974 में डेनमार्क के खिलाफ जीत दर्ज कर के नॉकआउट चरण में अपनी जगह पक्की करने पर है। फ्रांस ने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से परास्त कर दिया था। वहीं, डेनमार्क का मुकाबला ट्यूनिशिया के खिलाफ ड्रॉ हो गया था।