12:37 AM, 15-Dec-2022
France vs Morocco Live Score: फ्रांस ने किया पहला गोल
फ्रांस ने पांचवें मिनट में ही बढ़त हासिल कर ली है। थियो हर्नांडेज ने टीम के लिए पहला गोल किया। हर्नांडेज ने मोरक्को के गोलकीपर बुनौ को नजदीक से छकाते हुए गोल दाग दिया। मोरक्को की टीम इस विश्व कप में पहली बार किसी मैच में 0-1 से पीछे हुई है।
12:32 AM, 15-Dec-2022
France vs Morocco Live Score: पहले हाफ का खेल शुरू
मोरक्को और फ्रांस के बीच पहले हाफ का खेल शुरू हो चुका है। मोरक्को की टीम पांच डिफेंडर के साथ मैदान में उतरी है। उसकी पूरी योजना फ्रांस को गोल से रोकने की है। अब देखना है कि किलियन एम्बाप्पे, ओलिवर जिरूड, एंटोनी ग्रीजमैन और ओस्मान डेम्बेले जैसे फ्रांस के स्टार किस तरह मोरक्के के डिफेंस को भेदते हैं।
12:16 AM, 15-Dec-2022
France vs Morocco Live Score: फ्रांस सातवीं बार सेमीफाइनल खेल रहा
फ्रांस सातवीं बार विश्व कप के सेमीफाइनल में खेल रहा है। वह शुरुआती तीन सेमीफाइनल (1958, 1982 और 1986) में हारा था। पिछले तीन सेमीफाइनल (1998, 2006 और 2018) में उसे जीत मिली थी। दूसरी ओर, मोरक्को पहली बार सेमीफाइनल में खेलेगी। वह इस राउंड में खेलने वाली पहली अफ्रीकी टीम भी है।
12:03 AM, 15-Dec-2022
France vs Morocco Live Score: मोरक्को के खिलाफ कभी नहीं हारा फ्रांस
फ्रांस की टीम मोरक्को के खिलाफ एक भी मैच नहीं हारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक पांच मैच खेले गए हैं। इस दौरान फ्रांस को तीन में जीत मिली और दो मुकाबले ड्रॉ रहे। पिछली बार दोनों का मुकाबला 2007 में था। तब 2-2 से मैच ड्रॉ रहा था।
11:56 PM, 14-Dec-2022
France vs Morocco Live Score: दोनों टीमों की शुरुआती इलेवन
मोरक्को: यासीन बूनौ (गोलकीपर), अशरफ हकीमी, जवाद एल यामीक, नायेफ एगुएर्ड, रोमेन सैस (कप्तान), नूस्सैर मजरौई, सोफियान अमरबात, हाकिम जिएच, एजेदीन औनाही, सौफियाने बौफाल, यूसुफ एन-नेसरी।
फ्रांस: हूगो लॉरिस (गोलकीपर), जूल्स कौंडे, राफेल वरान, इब्राहिमा कोनाटे, थियो हर्नांडेज, एंटोनी ग्रीजमैन, ऑरेलियन टचौमेनी, यूसुफ फोफाना, ओस्मान डेम्बेले, ओलिवर जिरूड, किलियन एम्बाप्पे।
11:41 PM, 14-Dec-2022
France vs Morocco Live Score: फ्रांस ने पांचवें मिनट में ही मोरक्को के खिलाफ 1-0 की बढ़त ली, हर्नांडेज का गोल
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल थोड़ी देर में गत चैंपियन फ्रांस और मोरक्को के बीच खेला जाएगा। फ्रांस की नजर लगातार दूसरे बार फाइनल में पहुंचने पर है। पिछली बार 2018 में उसने क्रोएशिया को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। वहीं, मोरक्को फाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम बनना चाहेगी।