04:09 PM, 05-Nov-2022
विकास के लिए स्थिर सरकार जरूरी: पीएम मोदी

सोलन के ठोडो मैदान में विजय संकल्प रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
– फोटो : अमर उजाला
सोलन के ठोडो मैदान में विजय संकल्प रैली में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हिमाचल में फिर भाजपा सरकार बनेगी। मां शूलिनी के आशीर्वाद से सोलन मशरूम सिटी के नाम से विख्यात है। सोलन ने अपनी पहचान मशरूम और लाल टमाटर से बनाई है। सोलन में मनोहर लाल जी के चने शायद ही बिना खाए यहां से गया हूं। सोलन ने मुझे खूब खिलाया और सिखाया है, इसलिए मैं सोलन का कर्जदार हूं। इजरायल में मैं हिमाचल की टोपी पहन कर गया। नेपाल दौरे के दौरान में मैंने वहां के प्रधानमंत्री को कांगड़ा की राधा कृष्ण की पेंटिंग भेंट दी। केदारनाथ में हिमाचल का चोला पहना। पीएम मोदी ने कहा कि इतनी भीड़ देखकर विरोधियों की नींद खत्म हो जाएगी। हिमाचल को आज सबसे ज्यादा जरूरत है- राज्य को स्थायित्व देने वाली भाजपा सरकार। स्थिर सरकार में विकास होता है। कांग्रेस के वर्षों के इतिहास में ऐसे स्वार्थी समूह स्थाई सरकारें नहीं बनने देते थे।
03:54 PM, 05-Nov-2022
कुछ देर में संबोधन करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोलन के ठोडो मैदान में पहुंच गए हैं। पीएम मोदी कुछ देर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजप प्रदेशाध्यक्ष सांसद सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और अन्य वरिष्ठ नेता भी मंच पर मौजूद हैं।
03:52 PM, 05-Nov-2022
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त अनाज देने का काम किया। ताकि कोई भूखा न रहे, इसकी व्यवस्था की गई। इसी तरह पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रुपए भेजे जाते हैं।
03:48 PM, 05-Nov-2022
नड्डा बोले, कांग्रेस की नीति- विकास रोको, राज करो
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिलासपुर के पटवारखाना कोटला में चुनावी जनसभा में कहा कि कांग्रेस की नीति है- विकास रोको, राज करो। दूसरों को मुसीबत में डालो और राज करो। कांग्रेस को सड़क बनाने से कोई मतलब नहीं था, वो सिर्फ अपने ठहरने के लिए रेस्ट हाउस बनाते थे।
03:26 PM, 05-Nov-2022
नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा।
– फोटो : अमर उजाला
बिलासपुर के राजपुरा में चुनावी जनसभा में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि देश के विकास को रोकने में कांग्रेस का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कभी भी राजनीति को सही दिशा में ले जाने का प्रयास नहीं किया। उन्होंने लोगों को हमेशा उलझाने का काम किया, सुलझाने का काम नहीं किया। जब चुनाव आता था चिल्लाते थे कि सड़कें बनवाएंगे। फिर पहाड़ों पर चूना लगा देते थे, जब बारिश होती थी तो चूना धुल जाता था और लोगों को चूना लग जाता था। चुनाव आता था तो पाइपें फेंकवा देते थे कि नल से पानी आएगा और चुनाव के बाद ट्रक से पाइपें उठवा लेते थे। यही कांग्रेस का काम था।
02:39 PM, 05-Nov-2022
पीएम मोदी ने गिनाईं उपलब्धियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर हिमाचल के लोगों ने भाजपा को सेवा का मौका नहीं दिया होता तो आज 9 लाख घरों में नल से जल नहीं पहुंचता। उज्ज्वला का सिलेंडर नहीं पहुंचता। आयुष्मान योजना और हिमकेयर योजना के तहत लोगों को मुफ्त इलाज नहीं मिलता। गरीबों को मुफ्त में राशन मुहैया नहीं होता।
02:29 PM, 05-Nov-2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत आत्मनिर्भर होने का अभियान चला रहा है। अपने हथियार खुद बनाने पर जोर दे रहा है। कांग्रेस देश की रक्षा की ही नहीं, बल्कि देश के विकास की भी हमेशा विरोधी रही है। बीते दो-ढाई साल में दुनिया की इतनी बड़ी महामारी से हिमाचाल के लोगों ने मुकाबला किया है। भाजपा की सरकार में हिमाचल ने देश में सबसे पहले शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल किया।
02:23 PM, 05-Nov-2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजादी के बाद देश का पहला घोटाला कांग्रेस ने रक्षा क्षेत्र में ही किया था। तब से कांग्रेस की सरकार जब तक रही, तब तक रक्षा सौदों में जमकर दलाली खायी। हथियारों में दलाली खाकर कांग्रेस ने कितनी ही माताओं-बहनों से खिलवाड़ किया है। कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि देश रक्षा साजो-सामान के मामले में आत्मनिर्भर बने। कांग्रेस 40 साल से देश के फौजियों को वन रैंक वन पेंशन का वायदा करती आ रही थी। लेकिन इतने वर्षों तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार रहने के बावजूद उसने कुछ नहीं किया।
02:18 PM, 05-Nov-2022
भाजपा जो संकल्प लेती है, उसकी सिद्धि करके दिखाती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा जो संकल्प लेती है, उसकी सिद्धि करके दिखाती है। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने का संकल्प लिया, उसे सिद्ध करके दिखाया। भाजपा ने राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया, आज अयोध्या में इतना भव्य राम मंदिर बन रहा है। कांग्रेस की सच्चाई ये है कि 2012 में जिस घोषणा पत्र पर वो चुनाव जीते, वादे किए थे, एक भी काम उन्होंने नहीं किया। जबकि भाजपा की पहचान है कि हम जो कहते हैं उसे पूरा करने के लिए दिन-रात खपा देते हैं।
02:10 PM, 05-Nov-2022
झूठे वादे करना, झूठी गारंटी देना, कांग्रेस की पुरानी तरकीब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि झूठे वादे करना, झूठी गारंटी देना, कांग्रेस की पुरानी तरकीब रही है। किसानों को कर्ज माफी के नाम पर कांग्रेस किस तरह झूठ बोलती आ रही है, इसका भी गवाह पूरा देश रहा है। जब दिल्ली और हिमाचल में भाजपा की सरकार थी तो काम तेजी से चल रहे थे। लेकिन जैसे ही, पांच उसके, पांच उसके, इस चक्कर में पड़ गए और कांग्रेस वाले वापस आए, सारे काम ठप कर दिए।
02:04 PM, 05-Nov-2022
50 साल कांग्रेस गरीबी हटाओ का नारा देकर सरकार बनाती रही

– फोटो : अमर उजाला
This time Himachal’s election is very special. This time, each vote will decide the development journey of Himachal for the next 25 years. People know that BJP means stability, priority to development.People of Himachal have decided to form BJP government again: PM Modi, in Mandi pic.twitter.com/htMZbnzCD3
— ANI (@ANI) November 5, 2022
01:54 PM, 05-Nov-2022
देश के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी को श्रद्धाजंलि दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
– फोटो : अमर उजाला
Prime Minister Narendra Modi welcomed in Sundernagar, Mandi upon his arrival here today. The PM held a public rally here.#HimachalPradeshElections pic.twitter.com/WRvErSJPpy
— ANI (@ANI) November 5, 2022
Mandi | I came to know about sad demise of Shyam Saran Negi, first voter of Independent India, who passed away at the age of 106. On Nov 2,he voted for this #HimachalPradeshElections through postal ballot. He fulfilled his duty before he died, it should motivate every citizen: PM pic.twitter.com/WHgyln4VbD
— ANI (@ANI) November 5, 2022
01:39 PM, 05-Nov-2022
हिमाचल में इस बार रिवाज बदलेगा
सुंदरनगर के जवाहर पार्क में चुनावी जनसभा में सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला मंडी 2017 का इतिहास दोहराएगा। पिछली बार पीएम नरेंद्र मोदी ने यहां जनसभा की और भाजपा ने हिमाचल में प्रचंड जीत हासिल की। पीएम मोदी ने मेरा हिमाचल अपना हिमाचल कहकर अपनत्व दिखाया। पीएम कुल्लू के ढालपुर मैदान पहुंचे। कभी कोई कल्पना नहीं कर सकता था कि कुल्लू दशहरा में पीएम मोदी देव दर्शन करने पहुंचेंगे। रघुनाथ के चरणों में शीश नवाया। जहां सुरक्षा एजेंसी मना कर रही थी, पीएम मोदी ने वहां 15 मिनट रुककर देवताओं का आशीर्वाद लिया। केदारनाथ में हिमाचल की टोपी, चंबा का चोला और पट्टी (गाची) पहनकर गए। हिमाचल आपके साथ चट्टान की तरह खड़ा है। हिमाचल में इस बार रिवाज बदलेगा और भाजपा की प्रदेश में फिर से सरकार बनेगी।
01:34 PM, 05-Nov-2022
सुंदरनगर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी
Himachal Pradesh CM Jairam Thakur felicitates PM Modi ahead of his public address, in Mandi#HimachalPradeshElections pic.twitter.com/Jd379WC3cs
— ANI (@ANI) November 5, 2022
01:18 PM, 05-Nov-2022
Bilaspur, HP | Has any Congress PM visited HP in 75 yrs as many times as PM Modi visited in 6-8 yrs?This shows how they perceived HP & how PM Modi perceives it.Double engine govt in centre & state necessary so that development doesn’t stop in the hills: BJP national pres JP Nadda pic.twitter.com/csL0hWmX99
— ANI (@ANI) November 5, 2022