Husband Died Due To Illness In Hamirpur After Five Minutes Wife Also Gave Up Her Life – जीना मरना साथ-साथ: पति की बीमारी से मौत, पांच मिनट बाद पत्नी ने भी त्यागे प्राण, एक ही चिता पर अंतिम विदाई
पति गया प्रसाद व पत्नी गोमती – फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
फेरों के समय ली जाने वाली साथ जीने मरने की कसमें सही मायने में गोमती ने निभाईं। पति की मौत की खबर सुनते ही पांच मिनट बाद ही उन्होंने भी प्राण त्याग दिए। दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार हुआ। दोनों की मौत चर्चा का विषय बन गई है।
नगर के पठानपुरा मोहल्ला गायत्री नगर निवासी गयाप्रसाद सोनी (72) कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनकी पत्नी गोमती (68) पति की सेवा में जीजान से जुटी थीं। बेटे विनोद ने बताया कि सोमवार सुबह सात बजे मां ने पिताजी को चाय पिलाई। दोनों पास में बैठे बातें करते रहे।
इसी बीच गया प्रसाद ने आखिरी सांस ले ली। पांच मिनट तक मां गोमती उन्हें एकटक देखती रहीं, फिर उन्होंने भी प्राण त्याग दिए। घर से एक साथ दोनों की अंतिम यात्रा निकली। सीएचसी के पास स्थित मोक्षधाम में दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।
विस्तार