05:05 PM, 11-Oct-2022
IND vs SA 3rd ODI Live: भारत की बल्लेबाजी शुरू
100 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। शुभमन गिल और शिखर धवन क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को जैन्सन पहला ओवर कर रहे हैं।
04:18 PM, 11-Oct-2022
IND vs SA 3rd ODI Live: भारत को 100 रन का लक्ष्य
दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 100 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीकी टीम ने सिर्फ 99 रन बनाए। यह वनडे में दक्षिण अफ्रीका का भारत के खिलाफ सबसे छोटा स्कोर है। कुल मिलाकर यह दक्षिण अफ्रीका का चौथा सबसे छोटा स्कोर है। सबसे ज्यादा 34 रन हेनरिच क्लासेन ने बनाए। उनके अलावा यानेमन मलान (15 रन) और मार्को जैन्सन (14 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा चार विकेट कुलदीय यादव ने लिए। इसके अलावा शाहबाज अहमद, मोहम्मद सिराज और वॉशिंगटन सुंदर को दो-दो विकेट मिले। भारतीय टीम यह मैच जीतकर सीरीज भी अपने नाम करना चाहेगी।
04:12 PM, 11-Oct-2022
IND vs SA 3rd ODI Live: दक्षिण अफ्रीका का नौवां विकेट गिरा
कुलदीप यादव ने दक्षिण अफ्रीका को नौवां झटका दिया है। उन्होंने एनरिच नोर्त्जे को पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। अब दक्षिण अफ्रीका की टीम बहुत मुश्किल में है। लुंगी एनगिडी और मार्को जैन्सन क्रीज पर हैं। 26 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर नौ विकेट पर 94 रन है।
04:11 PM, 11-Oct-2022
IND vs SA 3rd ODI Live: दक्षिण अफ्रीका के आठ बल्लेबाज आउट
दक्षिण अफ्रीका के आठ बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। कुलदीप यादव ने फोर्तूइन को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को आठवां झटका दिया है। फोर्तूइन पांच गेंदों में सिर्फ एक रन बना पाए।
04:02 PM, 11-Oct-2022
IND vs SA 3rd ODI Live: दक्षिण अफ्रीका के सात बल्लेबाज आउट
शाहबाज अहमद ने दक्षिण अफ्रीका को सातवां झटका दिया है। उन्होंने हेनरिच क्लासेन को बोल्ड किया। क्लासेन ने 42 गेंदों में 34 रन बनाए। अब दक्षिण अफ्रीका की टीम मुश्किलों में दिख रही हैं। टीम के सभी मुख्य बल्लेबाज आउट हो चुके हैं और पुछल्ले बल्लेबाजों पर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है।
ICYMI! @imkuldeep18 & Shahbaz Ahmed hit the woodwork! 👌 👌 #TeamIndia
South Africa lose Andile Phehlukwayo & Heinrich Klaasen.
Follow the match 👉 https://t.co/XyFdjVrL7K
Don’t miss the LIVE coverage of the #INDvSA match on @StarSportsIndia. pic.twitter.com/U8r2N7jYai
— BCCI (@BCCI) October 11, 2022
03:42 PM, 11-Oct-2022
IND vs SA 3rd ODI Live: दक्षिण अफ्रीका का छठा विकेट गिरा
दक्षिण अफ्रीका के छह बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। कुलदीप यादव ने फेहलुकवायो को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को छठा झटका दिया है। वह पांच रन बनाकर बोल्ड हुए। अब हेनरिच क्लासेन के साथ मार्को जैन्सेन क्रीज पर हैं। 20 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर छह विकेट पर 73 रन है।
03:34 PM, 11-Oct-2022
IND vs SA 3rd ODI Live: दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौटी
वॉशिंगटन सुंदर ने दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका दिया है। उन्होंने कप्तान डेविड मिलर को बोल्ड किया। मिलर ने आठ गेंदों में सात रन बनाए। अब दक्षिण अफ्रीका की टीम पूरे 50 ओवर खेलने के लिए संघर्ष कर रही हैं। एंडिले फेहलुकवायो और हेनरिच क्लासेन क्रीज पर हैं। 19 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर पांच विकेट पर 67 रन है।
03:27 PM, 11-Oct-2022
IND vs SA 3rd ODI Live: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 50 के पार
चार विकेट के नुकसान पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। डेविड मिलर और हेनरिक क्लासेन क्रीज पर मौजूद हैं। भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की है और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को बांधकर रखा है।
03:16 PM, 11-Oct-2022
IND vs SA 3rd ODI Live: दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा
एडेन मार्करम के रूप में दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका लगा है। वह 19 गेंदों में नौ रन बनाकर आउट हुए। शाहबाज अहमद ने उन्हें विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच कराया। अब कप्तान डेविड मिलर और हेनरिच क्लासेन क्रीज पर मौजूद हैं। 16 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर चार विकेट पर 44 रन है।
South Africa 4⃣ down!
Shahbaz Ahmed dismisses Aiden Markram, courtesy a sharp catch from @IamSanjuSamson. 👍 👍 #TeamIndia
Follow the match 👉 https://t.co/XyFdjV9BTC
Don’t miss the LIVE coverage of the #INDvSA match on @StarSportsIndia. pic.twitter.com/ZGofSLmoln
— BCCI (@BCCI) October 11, 2022
02:59 PM, 11-Oct-2022
IND vs SA 3rd ODI Live: भारतीय गेंदबाजों ने बनाया दबाव
मैच से पहले दिल्ली में काफी बारिश हुई थी और गेंदबाजों को हालातों का फायदा मिल रहा है। भारतीय गेंदबाजों ने हालातों का बेहतरीन उपयोग किया है और अब तक तीन विकेट ले चुके हैं। सभी गेंदबाजों ने कंजूसी से रन खर्चे हैं और विकेट भी लिए हैं। 13 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 35 रन है। हेनरिच क्लासेन और एडेन मार्करम क्रीज पर हैं। अब तक सिर्फ यानेमन मलान ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए थे, लेकिन वह भी आउट हो चुके हैं।
02:53 PM, 11-Oct-2022
IND vs SA 3rd ODI Live: सिराज ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका दिया
मोहम्मद सिराज ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका दिया है। उन्होंने रीजा हेंड्रिक्स को रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया। हेंड्रिक्स ने 21 गेदों में सिर्फ तीन रन बनाए। पावरप्ले में दक्षिण अफ्रीका की टीम संघर्ष करती नजर आई है। 10 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 26 रन है।
02:43 PM, 11-Oct-2022
IND vs SA 3rd ODI Live: भारत को मिली दूसरी सफलता
भारत को दूसरी सफलता मोहम्मद सिराज ने दिलाई। उन्होंने आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर यानेमन मलान को आउठ कर दिया। मलान 27 गेंद पर 15 रन ही बना सके। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके लगाए। मलान का कैच आवेश खान ने लिया। उनके आउट होने के बाद एडेन मार्करम क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर रीजा हेंड्रिक्स टिके हैं। दक्षिण अफ्रीका के आठ ओवर में दो विकेट पर 25 रन हो गए हैं।
02:36 PM, 11-Oct-2022
IND vs SA 3rd ODI Live: भारत की शानदार गेंदबाजी
भारतीय गेंदबाजों ने अब तक मैच में शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने सात ओवर में दक्षिण अफ्रीका को एक विकेट पर 20 रन ही बनाने दिए हैं। रीजा हेंड्रिक्स दो और यानेमन मलान 11 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत की ओर से अब तक वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और आवेश खान ने गेंदबाजी की है।
02:18 PM, 11-Oct-2022
IND vs SA 3rd ODI Live: दक्षिण अफ्रीका को लगा पहला झटका
वॉशिंगटन सुंदर ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर बाएं हाथ के बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को आउट कर दिया। डिकॉक 10 गेंद पर छह रन बनाकर आवेश खान को कैच थमा बैठे। उनके आउट होने के बाद रीजा हेंड्रिक्स क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर यानेमन मलान हैं। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने तीन ओवर में एक विकेट पर सात रन बना लिए हैं।
01:42 PM, 11-Oct-2022
IND vs SA 3rd ODI Live: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम तीन बदलावों के साथ मैदान पर उतरी है। इस मैच में डेविड मिलर अफ्रीकी टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारतः शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आवेश खान।
दक्षिण अफ्रीकाः क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), यानेमन मालन, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम, हेनरिच क्लासेन, डेविड मिलर (कप्तान), मार्को जैन्सन, एंडिले फेहलुकवायो, ब्योर्न फोर्तूइन, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्जे।
🚨 Toss Update 🚨#TeamIndia have elected to bowl against South Africa in the third & final #INDvSA ODI of the series.
Follow the match 👉 https://t.co/XyFdjVrL7K @mastercardindia pic.twitter.com/LVAgNsKEG8
— BCCI (@BCCI) October 11, 2022