Ind Vs Sa T20 World Cup 2022 Perth Weather Forecast Optus Stadium Pitch Report News Updates In Hindi – Ind Vs Sa Weather Report: क्या भारत-दक्षिण अफ्रीका के मैच में भी बारिश बनेगी विलेन, जानें कैसा रहेगा मौसम?
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मौसम – फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
टी20 वर्ल्ड कप का 30वां मुकाबला रविवार (30 अक्तूबर) को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला पर्थ में होगा। भारतीय टीम पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराने के बाद मजबूत अफ्रीकी टीम को रौंदने के लिए उतरेगी। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका ने अपने पिछले मैच में बांग्लादेश को बुरी तरह हराया था। जिम्बाब्वे के खिलाफ उसका मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था।
अंक तालिका में दोनों टीमों की स्थिति को देखें तो ग्रुप-2 में भारत दो मैचों में चार अंकों के साथ शीर्ष पर है। उसका नेट रनरेट +1.425 है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका दो मैचों में तीन अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। उसका नेट रनरेट +5.200 है। जिम्बाब्बे के भी दक्षिण अफ्रीका के बराबर तीन अंक हैं, लेकिन नेट रनरेट (+0.050) में वह पीछे है। क्या मैच के समय होगी बारिश?
पर्थ में यह मैच शाम सात बजे से शुरू होगा। उस समय भारत में शाम के 4:30 बज रहे होंगे। वेदर.कॉम के मुताबिक, पर्थ में रविवार को शाम सात बजे से बारिश की संभावना नहीं है। रात नौ बजे के बाद दो फीसदी बारिश की आशंका है। मैच के दौरान पर्थ में तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दोनों टीमें कड़ाके की सर्दी में मैच खेलेंगी।
विस्तार