10:00 AM, 21-Oct-2022
IRE vs WI T20 Live: आयरलैंड को मिली दूसरी सफलता
आयरलैंड को दूसरी सफलता सिमी सिंह ने दिलाई। उन्होंने जॉनसन चार्ल्स को सिमी सिंह के हाथों कैच कराया। चार्ल्स 18 गेंद पर 24 रन बनाए। उन्होंने तीन चौके लगाए। चार्ल्स के बल्ले से एक छक्का भी निकला। वह कर्टिस कैंपर को कैच थमा बैठे। उनके बाद ब्रैंडन किंग बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं। दूसरे छोर पर इविन लुईस खड़े हैं। वेस्टइंडीज ने सात ओवर में दो विकेट पर 46 रन बना लिए हैं।
09:45 AM, 21-Oct-2022
IRE vs WI T20 Live: वेस्टइंडीज को लगा पहला झटका
वेस्टइंडीज को पहला झटका तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर लगा। बैरी मैककार्थी ने कायेल मेयर्स को पवेलियन भेज दिया। मेयर्स पांच गेंद पर एक रन बनाकर टेक्टर को कैच थमा बैठे। उनके आउट होने के बाद इविन लुईस क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर जॉनसन चार्ल्स हैं।
09:36 AM, 21-Oct-2022
IRE vs WI T20 Live: वेस्टइंडीज की पारी शुरू
वेस्टइंडीज की पारी शुरू हो गई है। कायेल मेयर्स और जॉनसन चार्ल्स क्रीज पर हैं। वेस्टइंडीज ने दो ओवर में बिना किसी नुकसान के नौ रन बना लिए हैं। चार्ल्स आठ गेंद पर आठ और मेयर्स चार गेंद पर एक रन बनाकर नाबाद हैं।
09:16 AM, 21-Oct-2022
IRE vs WI T20 Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, सिमी सिंह, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल।
वेस्टइंडीज: कायेल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, इविन लुईस, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन (विकेटकीपर/कप्तान), रोवमन पॉवेल, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, ओडेन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ, ओबेड मैकॉय।
09:03 AM, 21-Oct-2022
IRE vs WI T20 Live: वेस्टइंडीज की टीम पहले करेगी बल्लेबाजी
वेस्टइंडीज की टीम ने पहले राउंड के अपने आखिरी मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ टॉस जीत लिया है। कप्तान निकोलस पूरन ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। उन्होंने टीम में एक बदलाव किया। शामराह ब्रूक्स को बाहर कर दिया गया है। उनके स्थान पर ब्रैंडन किंग की टीम में वापसी हुई है। वहीं, आयरलैंड ने टीम में एक भी बदलाव नहीं किया।
08:55 AM, 21-Oct-2022
IRE vs WI T20 Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं
वेस्टइंडीज: कायेल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, इविन लुईस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर/कप्तान), रोवमन पॉवेल, शामरह ब्रूक्स, जेसन होल्डर, अकील हुसेन, ओडेन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ, ओबेड मैकॉय, ब्रैंडन किंग, रेमन रीफर, शेल्डन कॉटरेल , यानिक करियाह।
आयरलैंड टीम: पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, सिमी सिंह, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल, स्टीफन डोहेनी, कॉनर ओल्फर्ट, ग्राहम ह्यूम , फिओन हांड।
08:33 AM, 21-Oct-2022
IRE vs WI T20 Live: वेस्टइंडीज को लगा दूसरा झटका, कायेल मेयर्स के बाद जॉनसन चार्ल्स भी पवेलियन लौटे
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 वर्ल्ड कप का आज 11वां मुकाबला होबार्ट में वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा। ग्रुब-बी का यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाला मुकाबला है। वेस्टइंडीज और आयरलैंड के दो-दो मैच में दो-दो अंक हैं। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम सुपर-12 में पहुंच जाएगी। वहीं, हारने वाली टीम घर लौट जाएगी।