08:42 AM, 08-Dec-2022
भाजपा और गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर
भाजपा की प्रत्याशी राजकुमारी सैनी और गठबंधन प्रत्याशी पूर्व विधायक मदन भैया के बीच कांटे का मुकाबला है। मुख्य उम्मीदवारों के समर्थक अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। बसपा के चुनाव मैदान में नहीं होने के कारण मुकाबला और अधिक रोचक हो गया है। दलितों के रुख पर सबकी निगाह टिकी है। ईवीएम से नतीजे बाहर आएंगे तो भविष्य की राजनीति का ताना-बाना भी बुना जाएगा।
08:35 AM, 08-Dec-2022
11 बजे तक नतीजे आने की संभावना
बताया जा रहा है कि 11 बजे तक नतीजे आने की संभावना है। विधानसभा में 57.47 प्रतिशत वोट पड़े थे। अब उपचुनाव में एक लाख 19 हजार 560 मतदाताओं ने मतदान किया। मुख्य चुनाव के मुकाबले उपचुनाव में मतदान का प्रतिशत कम रहा, ऐसे में सियासी गणित उलझा हुआ है।
08:06 AM, 08-Dec-2022
खतौली पर मतगणना शुरू
खतौली विधानसभा सीट पर मतगणना शुरू हो गई है। थोड़ी देर में यहां रुझान आने शुरू हो जाएंगे। मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हर आने-जाने वाले की जांच की जा रही है।
07:35 AM, 08-Dec-2022
राजकुमारी सैनी के मायके खलवाड़ा गांव में हुआ था सबसे अधिक मतदान
उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के मायके खलवाड़ा गांव के मतदाताओं ने सबसे अधिक 79.63 प्रतिशत मतदान किया था। इससे इतर भूड़ गांव में गुरुनानक जूनियर हाईस्कूल के कक्ष संख्या सात में सिर्फ 34.73 प्रतिशत मतदान ही हुआ था। मतदान के हिसाब यह बूथ सबसे फिसड्डी रहा था।
06:50 AM, 08-Dec-2022
खतौली नगर की अहम भूमिका…
खतौली नगर क्षेत्र में 65 बूथ हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी को 15 हजार 314 और गठबंधन प्रत्याशी व पूर्व सांसद राजपाल सैनी को 23 हजार 924 वोट मिले थे। सबसे आखिर में खतौली की गिनती होती है, ऐसे में नतीजों का फासला तय करने में नगर की अहम भूमिका है। उप चुनाव में उलझन यह है कि सभी बूथों पर मतदान का प्रतिशत कम हुआ है। ऐसे में यहां आंकड़े उलझ रहे हैं। ईवीएम से नतीजे निकलेंगे तो साफ होगा कि खतौली नगर ने इस बार किसका साथ दिया और किसके मन की बात सुनी।
06:09 AM, 08-Dec-2022
Khatauli By Election Results Live: खतौली सीट पर मतगणना शुरू, भाजपा और गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर
मुजफ्फरनगर में खतौली सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना आज होगी है। भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के मायके खलवाड़ा गांव के मतदाताओं ने सबसे अधिक 79.63 प्रतिशत मतदान किया है। इससे इतर भूड़ गांव में गुरुनानक जूनियर हाईस्कूल के कक्ष संख्या सात में सिर्फ 34.73 प्रतिशत मतदान ही हुआ। मतदान के हिसाब यह बूथ सबसे फिसड्डी रहा। मतगणना सवेरे 8 बजे शुरू हो जाएगी।