
Mumbai Hospital fire
– फोटो : ANI
ख़बर सुनें
विस्तार
मुंबई के घाटकोपर इलाके में शनिवार को पारेख अस्पताल के पास एक इमारत में आग लग गई। इसके बाद दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने बताया कि घाटकोपर में इमारत में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। मुंबई के डीसीपी पुरुषोत्तम कराड ने कहा कि पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से सभी लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।
#WATCH | Maharashtra: Fire breaks out near Parekh Hospital in Mumbai’s Ghatkopar. Eight fire tenders have reached the spot. Further details awaited: Mumbai Fire Brigade pic.twitter.com/iiKUAIGEAh
— ANI (@ANI) December 17, 2022
अधिकारियों ने बताया, यह घटना अस्पताल के पास विश्वास भवन स्थित एक पिज्जा रेस्टोरेंट में आग लगने के कारण हुई। अभी तक 22 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई अग्निशमन सेवा ने कहा कि पारेख अस्पताल में भर्ती 22 मरीजों को पास के विश्वास भवन में स्थित एक पिज्जा रेस्तरां में आग लगने के कारण सांस लेने में कठिनाई की शिकायत के बाद दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि आग के बीच इमारत में फंसे तीन लोगों को दमकल कर्मियों ने बचाया और उन्हें राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने कुरैशी देढिया नाम के व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि अग्निकांड में 18 वर्षीय तानिया कांबले और 20 वर्षीय कुलसुम शेख घायल हुई हैं।
पुणे में फैक्ट्री में लगी आग
वहीं, पुणे के वढु बुद्रुक इलाके में शनिवार को एक फैक्ट्री में विस्फोट के बाद आग लग गई। जिसमें दो कर्मी मामूली रूप से घायल हो गए। अधिकारी ने कहा कि हमें दोपहर 12:38 बजे लगभग 10 से 12 सिलेंडर फटने और बड़े पैमाने पर आग लगने का फोन आया। फैक्ट्री में आग की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां भेजी गईं। अधिकारी ने कहा कि आग को जल्द ही बुझा लिया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
#WATCH पुणे के शिरूर शहर के भीमा कोरेगांव इलाके के पास एक एयर फिल्टर कंपनी में आग लग गई। दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। दो कर्मचारी घायल हुए हैं: पुणे अग्निशमन विभाग pic.twitter.com/dTnWiX5dnw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 17, 2022