
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर हादसा।
– फोटो : ANI
ख़बर सुनें
विस्तार
पुणे में रविवार को भीषण हादसा हो गया। यहां पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर नावले पुल पर एक टैंकर का ब्रेक फेल होने के कारण उसकी कई वाहनों से टक्कर हो गई। पुणे फायर ब्रिगेड के अधिकारियों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में करीब 48 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। पुणे फायर ब्रिगेड और पुणे मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (PMRDA) की टीमें मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया।
#WATCH | Six people were injured in a major accident at Navale bridge on the Pune-Bengaluru highway in Pune where a truck lost control and rammed into several vehicles stuck in traffic on the bridge, No casualties reported so far: DCP (Traffic) Pune City Police Vijay Kumar Magar pic.twitter.com/914eo0dbuh
— ANI (@ANI) November 20, 2022
पुणे सिटी और पुणे मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी की स्थानीय पुलिस और अग्निशमन सेवाओं द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 8.30 बजे नावले ब्रिज इलाके में हुई। पुणे फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहना है कि लोगों को लगी चोटों की प्रकृति के बारे में अभी कोई जानकारी उनके पास नहीं है। पीएमआरडीए दमकल विभाग के अग्निशमन अधिकारी सुजीत पाटिल ने बताया कि कुछ घायलों को आस-पास रहने वाले नागरिकों ने पास के अस्पतालों में भर्ती कराया है।
A major accident occurred at Navale bridge on the Pune-Bengaluru highway in Pune in which about 48 vehicles got damaged. Rescue teams from the Pune Fire Brigade and Pune Metropolitan Region Development Authority (PMRDA) have reached the spot: Pune Fire Brigade pic.twitter.com/h5Y5XtxVhW
— ANI (@ANI) November 20, 2022
सिंहगढ़ रोड पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि नवले पुल पर यह दुर्घटना हुई। पुणे फायर ब्रिगेड के अधिकारी और पुणे मेट्रोपालिटन रीजन डेवलपमेंट अथारिटी (पीएमआरडीए) की टीम मौके पर पहुंच गई है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि ब्रेक फेल होने के कारण ट्रक से चालक के नियंत्रण खोने के कारण दुर्घटना हुई। आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।