10:04 PM, 20-Nov-2022
Qatar vs Ecuador Live Score: इक्वाडोर का दूसरा गोल
इक्वाडोर के कप्तान वेलेंसिया ने दूसरा गोल किया। उन्होंने पेरेसियाडो के शॉट पर उछलते हुए अपने सिर से गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। उनके इस बेहतरीन हेडर ने इक्वाडोर को 31वें मिनट में 2-0 से आगे कर दिया।
09:49 PM, 20-Nov-2022
Qatar vs Ecuador Live Score: इक्वाडोर का पहला गोल
इक्वाडोर ने 16वें मिनट मे ंपहला गोल किया। कतर के गोलकीपर शाद अल शीब ने इक्वाडोर के कप्तान को बॉक्स में रोकने की कोशिश की। रेफरी ने इसे फाउल करार दिया। उन्हें यलो कार्ड दिया गया और इक्वाडोर को पेनल्टी। कप्तान वेलेंसिया ने इस बार टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। उनका पहला गोल खारिज कर दिया गया था। वेलेंसिया के विश्व कप के चार मैच में चार गोल हो गए हैं।
09:36 PM, 20-Nov-2022
Qatar vs Ecuador Live Score: इक्वाडोर का गोल ऑफ साइड करार
इक्वाडोर ने मैच की शुरुआत तूफानी अंदाज में की। उसके खिलाड़ी वेलेंसिया ने तीसरे मिनट में ही गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। हालांकि, वीएआर (वीडियो असिस्टेंट रेफरी) ने उसे खारिज कर दिया। इस तरह इक्वाडोर तीसरे मिनट में बढ़त हासिल करने से चूक गया।
09:18 PM, 20-Nov-2022
Qatar vs Ecuador Live Score: दोनों टीमों की स्टार्टिंग इलेवन घोषित
इक्वाडोर स्टार्टिंग इलेवन, फॉर्मेशन: 4-4-2: हर्नान गैलिंडेज, एंजेलो प्रेसियाडो, फेलिक्स टोरेस, पिएरो हिनकापी, पेर्विस एस्टुपिनन, गोंजालो प्लाटा, मोइसेस कैइडो, जेगसन मेंडेज, रोमारियो इबारा, एनर वालेंसिया (कप्तान), माइकल एस्ट्राडा।
कोच: गुस्तावो अल्फारो।
कतर स्टार्टिंग इलेवन, फॉर्मेशन: 5-3-2: साद अलशीब, पेड्रो मिगुएल, बासम हिशाम, बौआलेम खौखी, अब्देलकरीम हसन, होमम अहमद, करीम बौदियाफ, अब्दुलअजीज हातेम, हसन अल हयदोस (कप्तान),अल्मोएज अली, अकरम अफीफ।
कोच: फेलिक्स सांचेज।
09:08 PM, 20-Nov-2022
Qatar vs Ecuador Live Score: विवादों को पीछे छोड़ छाप छोड़ने उतरेगा कतर
मानवाधिकारों के हनन और शराब पर प्रतिबंध जैसे मुद्दों को लेकर कतर यूरोपीय देशों की आनलोचना झेल रहा है। साथ ही मेजबान देश पर मैच फिक्स करने के भी आरोप लग रहे हैं। इन विवादों के बीच मेजबान टीम विश्वकप में शानदार प्रदर्शन कर फुटबाल की दुनिया में अपनी छाप छोड़ना चाहेगी।
09:00 PM, 20-Nov-2022
Qatar vs Ecuador Live Score: इक्वाडोर ने मेजबान कतर के खिलाफ बनाई 2-0 की बढ़त, वेलेंसिया ने दागा दूसरा गोल
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। फीफा विश्वकप का पहला मैच मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच खेला जाएगा। कतर की टीम दक्षिण अफ्रीका की तरह विश्वकप के पहले दौर से बाहर नहीं होना चाहेगी। विश्वकप इतिहास में सिर्फ 2010 में दक्षिण अफ्रीका ऐसा मेजबान देश था, जो विश्वकप के ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ सका था। ऐसी चुनौती कतर के सामने भी होगी।