
Supreme Court Verdict on Sushant Singh Rajput Case
सुशांत राजपूत केस : सुप्रीम कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती की याचिका ख़ारिज करते हुए बिहार पुलिस और सीबीआई के हक में फैसला सुनाया है। की अब इस केस की जाँच सीबीआई ही करेगी, बतादे की सुशांत सिंह राजपूत केस में महाराष्ट्र पहले जाँच कर रही थी पर सुशांत सिंह के पिता ने के के सिंह ने बिहार में FIR कर दी बाद में बिहार की सरकार ने सीबीआई को इस केस की जाँच के लिए रेफेर कर दिया। फिर क्या था महाराष्ट्र और बिहार के सरकार के बीच यह एक मुद्दा बन गया।
34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस ने कहा कि यह आत्महत्या थी और जांच कर रही थी। पर सुशांत के परिवार वाले और उनके फैनस ने उनकी मौत पे सवाल उठाया और मुंबई पुलिस पर ठीक से जाँच न करने का आरोप भी लगाया।

पर आज के फैसले से सुशांत सिंह के फैनस और उनके परिवार वालो ने राहत की साँस ली है सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य तौर पर सुशांत राजपूत केस में यह कहा – की अभिनेता के परिवार वाले और प्रशंसक एक निष्पक्ष जाँच की मांग कर रहे थे।
सुशांत सिंह राजपूत एक प्रतिभाशाली अभिनेता थे और उनकी अभी तक उनकी पूरी क्षमता को परदे पे दिखाने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई।
इस जांच का परिणाम सुशांत के पिता के लिए न्याय का एक उपाय होगा, जिसने अपना इकलौता बेटा खो दिया।
जब दोनों राज्य (बिहार, महाराष्ट्र) एक-दूसरे के खिलाफ राजनीतिक हस्तक्षेप के गंभीर आरोप लग रहे थे इसलिए निष्पक्ष जांच से उन बेगुनाहों के लिए न्याय होगा जो निशाने पर हैं।