
Sushant Singh Rajput Case सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया ने सुशांत सिंह राजपूत के बहनों पर आरोप लगाया था कि जून में सूइसाइड से ठीक पहले उसे एक गलत प्रिस्क्रिप्शन का इस्तेमाल करवाया गया ताकि सुशांत ड्रग्स ले सके।
मुंबई पुलिस ने सुशांत की बहनों प्रियंका सिह और मीतू सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था। सीबीआई ने कहा कि अगर रिया को सुशांत की बहन प्रियंका द्वारा झूठा/गलत प्रिस्क्रिपशन कि जानकारी जून से थी,तो रिया ये बात September तक छुपा कर क्यो रखी थी। सीबीआई ने कहा कि ऐसी संभावना एफआईआर का आधार नहीं हो सकती है।

सीबीआई ने बुधवार को बॉम्बे हाई कोर्ट को बताया कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की बहनों पर जो आरोप लगाए हैं, वे काल्पनिक हैं।
CBI ने यह भी बताया कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता K K SINGH ने रिया और उनके परिवार के खिलाफ जो FIR दर्ज कराई थी, उसकी भी इन्वेस्टिगेशन जारी है।
बता दें, सुशांत की बहनों ने अपने वकील के जरिए इसी महिने याचिका दायर की थी कि हमारे उपर हुए FIR जो बांद्रा पुलिस स्टेशन में किए गए है, उसे खारिज कर दिया जाए।
सीबीआई ने बॉम्बे हाईकोर्ट से यह भी कहा है कि मुंबई पुलिस को FIR लेने से पहले शुरुआती जांच कर लेनी चाहिए। हम सुशांत सिंह राजपूत के मौत के कारणों का पता लगा रहे है । वहीं मुंबई पुलिस इस मामले की FIR दर्ज कर रही है। एक ही केस की दो FIR नहीं दर्ज किए जा सकते। ऐसे में मुम्बई पुलिस को रिया के शिकायतों को हमे फॉरवर्ड करना चाहिए था।