Udise+ Report Number Of Students Enrolled Under Sc, St, Obc, Cwsn Increased In 2021-22 – Udise+ Report: स्कूली शिक्षा पर सरकारी रिपोर्ट जारी, एससी-एसटी और ओबीसी के छात्रों के नामांकन में हुई बढ़ोतरी
School E – फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
UDISE+ Report 2022: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से 2021-22 के लिए भारत में स्कूली शिक्षा पर यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफोर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस (UDISE+) रिपोर्ट जारी की गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की गुरुवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है, 2020-21 में 4.78 करोड़ की तुलना में 2021-22 में अनुसूचित जाति के छात्रों के नामांकन की कुल संख्या बढ़कर 4.83 करोड़ हो गई। इसी तरह, 2021-22 में कुल अनुसूचित जन जाति के छात्रों का नामांकन बढ़कर 2.51 करोड़ हो गया, जो 2020-21 में 2.49 करोड़ था। अन्य पिछड़े वर्ग के छात्रों का कुल नामांकन भी 2021-22 में बढ़कर 11.49 करोड़ हो गया, जो 2020-21 में 11.35 करोड़ था।
UDISE+ Report: स्कूलों की संख्या में आई गिरावट
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020-21 में देश भर में 15.09 लाख स्कूल थे, जिनकी तुलना में 2021-22 में स्कूलों की संख्या 14.89 लाख रह गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि गिरावट मुख्य रूप से निजी और अन्य प्रबंधन स्कूलों को बंद करने और विभिन्न राज्यों द्वारा स्कूलों के समूहीकरण और क्लस्टरिंग पहल के कारण है। UDISE+ 2021-22 में, डिजिटल लाइब्रेरी, पीयर लर्निंग, हार्ड स्पॉट आइडेंटिफिकेशन, स्कूल लाइब्रेरी में उपलब्ध पुस्तकों की संख्या जैसे महत्वपूर्ण संकेतकों पर अतिरिक्त डेटा पहली बार नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के साथ संरेखित करने के लिए एकत्र किया गया है।
UDISE+ Report: 95.07 लाख स्कूली शिक्षकों में से 51 फीसदी से ज्यादा महिलाएं
UDISE+ रिपोर्ट के अनुसार, विशेष रूप से, उच्च माध्यमिक में जीईआर यानी सकल नामांकन अनुपात ने 2021-21 के 53.8 प्रतिशत से 2021-22 में 57.6 प्रतिशत तक महत्वपूर्ण सुधार किया है। वहीं, 2020-21 में 21.91 लाख की तुलना में 2021-22 में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का नामांकन 22.67 लाख था, जो कि 3.45 प्रतिशत तक सुधरा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2021-22 में 95.07 लाख शिक्षक स्कूली शिक्षा में लगे थे, जिनमें से 51 प्रतिशत से अधिक महिलाएं थीं।
विस्तार
UDISE+ Report 2022: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से 2021-22 के लिए भारत में स्कूली शिक्षा पर यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफोर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस (UDISE+) रिपोर्ट जारी की गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की गुरुवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है, 2020-21 में 4.78 करोड़ की तुलना में 2021-22 में अनुसूचित जाति के छात्रों के नामांकन की कुल संख्या बढ़कर 4.83 करोड़ हो गई।
इसी तरह, 2021-22 में कुल अनुसूचित जन जाति के छात्रों का नामांकन बढ़कर 2.51 करोड़ हो गया, जो 2020-21 में 2.49 करोड़ था। अन्य पिछड़े वर्ग के छात्रों का कुल नामांकन भी 2021-22 में बढ़कर 11.49 करोड़ हो गया, जो 2020-21 में 11.35 करोड़ था।