ईरान में काफी लम्बे समय से हिजाब के विरोध में प्रदर्शन चल रहा है। एक तरफ, जहां आम लोग वीडिया शेयर कर सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के विरोध में आवाज उठा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ बॉलीवुड सेलेब्स ईरानियन महिलाओं के सपोर्ट में आगे आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा के बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला महिलाओं के समर्थन में आगे आई हैं। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने लड़कियों की हत्या के विरोध में अपने बाल तक कटवा लिए हैं। उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर वीडियो और कुछ तस्वीरें साझा कर खुद इस बात की जानकारी दी है।
सामने आए वीडियो में अभिनेत्री जमीन पर उकड़ू होकर बैठे दिख रही हैं। उनके पास ही जमीन पर बैठा एक शख्स उनके बाल काट रहा है। तस्वीरें शेयर कर उर्वशी लिखती हैं, ‘मैं मेरे बाल कटवा रही हूं’। ईरानी मोरल पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद माशा अमीनी का निधन हो गया। प्रदर्शन के दौरान कई ईरानियन महिलाओं व लड़कियों ने अपनी जान गवा दीं। वहीं 19 साल की उत्तराखंड की रहने अंकिता भंडारी….मैं इन सब महिलाओं के समर्थन में अपने बाल कटवा रही हूं।
कार्तिक आर्यन से ऋचा चड्ढा तक, आयुष्मान की पार्टी में सजी सितारों की महफिल
बॉलीवुड में भाई अनिल जैसा स्टारडम नहीं बना पाए संजय कपूर, इस फिल्म से की थी धांसू एंट्री
‘कांतारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गर्दा, तीसरे दिन चला आयुष्मान-रकुल का जादू