08:59 AM, 10-Oct-2022
यह मानसून की बारिश नहीं
मौसम विभाग के मुताबिक, यह मानसून की बारिश नहीं है। 516.9 मिमी बारिश के बाद मानसून दिल्ली से 29 सितंबर को लौट गया था। इस बारिश का कारण पश्चिमी विक्षोभ माना जाता है, जो निचले स्तर पर पुरवाई हवाओं के साथ मध्य व ऊपरी वायुमंडल में कम हवा के दबाव से बनता है।
08:22 AM, 10-Oct-2022
दिल्ली में बारिश के चलते 22 डिग्री हुआ तापमान
दिल्ली में लगातार चार दिनों से हो रही बारिश के चलते तापमान गिरकर 22 डिग्री तक पहुंच गया है। लोगों को ठंड महसूस हो रही है।
08:15 AM, 10-Oct-2022
दिल्ली के लाहौरी गेट में इमारत ढही, बच्ची की मौत, कई घायल
दिल्ली के लाहौरी गेट के फराशखाना इलाके में एक पुराना दो मंजिला जर्जर मकान भरभरा कर ढह गया। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि अब तक 11 लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है।
08:10 AM, 10-Oct-2022
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भारी हिमपात
#WATCH उत्तराखंड: पिथौरागढ़ ज़िले के धारचूला में भारी हिमपात देखने को मिला। (09.10) pic.twitter.com/6L8oFiCAtz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2022
08:09 AM, 10-Oct-2022
अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा
#WATCH उत्तर प्रदेश: अयोध्या में भारी बारिश के कारण सरयू नदी का जलस्तर बढ़ गया है। (09.10) pic.twitter.com/90qOZgYgc4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2022
08:06 AM, 10-Oct-2022
अभी बारिश से राहत नहीं मिलेगी
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए फिर से अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र समेत 23 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है।
08:04 AM, 10-Oct-2022
यूपी में अब तक 34 लोगों की मौत, कई शहरों में स्कूल बंद करने के आदेश
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में वर्षाजनित हादसों में 34 लोगों की मौत हो गई, जबकि गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ व लखनऊ समेत दो दर्जन जिलों में प्रशासन ने एहतियातन सोमवार को स्कूल बंद करा दिए हैं।
08:03 AM, 10-Oct-2022
दिल्ली में पिछले 15 साल का रिकॉर्ड टूट गया
इधर दिल्ली में पिछले 15 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। बीते 24 घंटे में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 74 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो कि साल 2007 के बाद से इस अवधि की दूसरी सर्वाधिक बारिश है। वहीं इस भारी बारिश से कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है।
07:43 AM, 10-Oct-2022
Weather Update Live: अभी नहीं थमने वाली है बारिश, दिल्ली में टूटा 15 साल का रिकॉर्ड, यूपी में 34 की मौत
लगातार चार दिनों से हो रही बारिश से अभी राहत नहीं मिलने वाली है क्योंकि मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए फिर से अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र समेत 23 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के तो 45 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी है। बारिश से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ…