
varanasi rain cold winter fogg
– फोटो : varanasi rain cold winter fogg
ख़बर सुनें
विस्तार
देश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। खासकर उत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्य ऐसे हैं जहां सुबह से लेकर दोपहर तक कोहरा ही कोहरा नजर आ रहा है। सड़कों पर गाड़ियां रेंगती दिखाई दे रही हैं। आए दिन तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम की पहली जबरदस्त ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। वहीं बाजारों में दुकानदार अलाव जलाकर ठंड से बचते देखे गए। मंगलवार को तड़के से ही छाए घने कोहरे के करण ठंडक और बढ़ गई। इतना ही नहीं इस ठंड के बीच कई राज्यों में बारिश ने भी लोगों को परेशान कर दिया है। आइए जानते हैं आज के मौसम का ताजा हाल और आपके शहरों में तापमान में गिरावट की स्थिति…
इन राज्यों में शीतलहर का प्रकोप
देश में 23 दिसंबर से शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की माने को अगले पांच दिनों तक दिल्ली, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है। सुबह के समय हवा की रफ्तार भी तेज होगी।
ठंड के मौसम में इन राज्यों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक आज अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित महाराष्ट्र में भी गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। पूर्वोत्तर भारत के बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ मध्यम कोहरा रहने की भविष्यवाणी की गई है।
दिल्ली में तापमान में गिरावट
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह आठ बजे तापमान गिरकर 8 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं यहां आज अधिकतम तापमान 21 तो न्यूनतम सात डिग्री रहेगा। राजधानी में जिस तरह से तापमान में गिरावट हो रही है उससे साफ लग रहा है कि आने वाले दिन मुश्किल भरे होंगे।
- आइए जानतें हैं सात प्रमुख शहरों का तापमान
शहर | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
दिल्ली | 6 डिग्री सेल्सियस | 21 डिग्री सेल्सियस |
लखनऊ | 10 डिग्री सेल्सियस | 25 डिग्री सेल्सियस |
पटना | 12 डिग्री सेल्सियस | 26 डिग्री सेल्सियस |
शिमला | -2 डिग्री सेल्सियस | 11 डिग्री सेल्सियस |
देहरादून | 7 डिग्री सेल्सियस | 19 डिग्री सेल्सियस |
मसूरी | -4 डिग्री सेल्सियस | 8 डिग्री सेल्सियस |
श्रीनगर | -2 डिग्री सेल्सियस | 9 डिग्री सेल्सियस |