राजस्थान में विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ बिलीफ’ यानी विश्वास स्वरूपम् को देश को समर्पित कर दिया गया। शनिवार शाम को कथावाचक मुरारी बापू प्रतिमा ने भगवान शिव की प्रतिमा का लोकार्पण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और योगगुरु बाबा रामदेव भी मौजूद रहे।
प्रतिमा का निर्माण तत पदम् उपवन संस्थान नाथद्वारा के ट्रस्टी मदन पालीवाल की ओर से करवाया गया है। लोकार्पण के समय सीएम गहलोत ने मुरारी बापू से विनती करते हुए कहा कि वह मदन पालीवाल को कहें कि वे गुटखे का व्यापार बंद कर दें। आपके कहने पर वह मान जाएंगे। हमारी सरकार उनकी पूरी मदद करेगी।